Welcome to your UP Lekhpal Math Practice Set 1
1.
एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 24 वर्ग मी है और इसके किसी एक विकर्ण की लम्बाई 8 मी है। समचतुर्भुज के प्रत्येक भुजा की लम्बाई क्या होगी?
2.
एक समुच्चय में चार संख्याएँ हैं। इनमें से तीन सबसे छोटी संख्याओं का माध्य 19 और तीन सबसे बड़ी संख्याओं का माध्य 21 है। आंकड़ों के समुच्चय का परास क्या है?
3.
10 पदों का माध्य 49 है। यह पता चला था कि 30, 40 और 50 तीन पदों को गलती से क्रमशः 10, 20 और 30 के रूप में पढ़ा गया था। सही माध्य कितना है-
4.
एक समद्विबाहु समलम्ब की समानांतर भुजाओं की लंबाई 8 सेमी और 14 सेमी है। यदि समलम्ब का क्षेत्रफल 22√10 सेमी2 है तो इसकी असमांतर भुजाओं की लंबाई ज्ञात कीजिए।
5.
एक कार का मूल्य हर वर्ष 20% की दर से मूल्यह्रास होता है। दो वर्ष बाद कार का मूल्य 4,80,000 रुपये हो जायेगा। कार की मूल मूल्य है:
6.
यदि आंकड़ों के प्रेक्षणों का बहुलक 15 और माध्य 6 है, तब इसकी माध्यिका ________ होगी-
7.
एक त्रिभुजाकार मैदान की भुजाएँ 26 मीटर, 28 मीटर और 30 मीटर हैं। 15 रुपये/मीटर2 की दर से मैदान को समतल करने का व्यय क्या है?
8.
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य उसके महत्तम समापवर्त्य का 25 गुना है। दो संख्याओं का गुणनफल 2025 है। म.स. ज्ञात कीजिए।
9.
एक दुकानदार को 200 रुपये क्रय मूल्य वाले उत्पाद पर 25% की छूट देने के बाद 35% लाभ प्राप्त करने के लिए कितना मूल्य अंकित करना चाहिए?
10.
विकास ने अपनी आय का 15% किताबों पर, 43% किराए और कपड़ों पर खर्च किया। शेष राशि का एक तिहाई 2744 रुपये है उसने किराए और कपड़ों पर कितना खर्च किया?
11.
यदि एक वृत्त की परिधि 132 सेमी है, तो वृत्त का क्षेत्रफल है:
12.
यदि त्रिभुज का परिमाप 60 सेमी है, और त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 5 : 12 : 13 है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
13.
किसी संख्या को 19 से विभाजित करने पर शेषफल 8 मिलता है। इस संख्या के दोगुने को 4 से विभाजित करने पर शेषफल क्या होगा? 1
14.
800 रुपये में दो वस्तुओं को बेचकर, एक व्यक्ति को तीन वस्तुओं का क्रय मूल्य प्राप्त होता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
15.
यदि किसी वर्ग की प्रत्येक भुजा की लंबाई 0.7 सेमी बढ़ जाती है, तो वर्ग का क्षेत्रफल 21% बढ़ जाता है। वर्ग की प्रत्येक भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिये?
16.
दो संख्याओं का औसत 10 है और उन दोनों संख्याओं का गुणनफल 96 है। दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिये।
17.
11 विशिष्ट प्रेक्षणों के एक समुच्चय की माध्यिका 12.5 है। यदि समुच्चय के अंतिम पाँच प्रेक्षणों में से प्रत्येक में 11 जोड़ दिया जाता है, तब नए समुच्चय की माध्यिका ज्ञात करें?
18.
एक आयत का विकर्ण 29 सेमी और उसका परिमाप 82 सेमी है। आयत का क्षेत्रफल सेमी2 में क्या है?
19.
यदि α और β समीकरण x2 - 5x + 6 = 0 के मूल हैं तो α + β का मान है:
20.
त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या है जिसका आधार और ऊंचाई क्रमशः 12 सेमी और 14 सेमी है?
21.
निम्न आंकड़ों का बहुलक ज्ञात करें:
25, 45, 58, 87, 45, 54, 65, 12, 25, 59, 42, 60
22.
PQRS एक समांतर चतुर्भुज है जिसमें PQ, 11 सेमी, QR, 13 सेमी, और PR, 16 सेमी है। विकर्णों की लंबाई का अंतर क्या है?